फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हनुमानगढ़ में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, हेड कांस्टेबल समेत चार घायल

Sun, 02 Mar 2025 06:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

राजस्थान में पुलिस के पिटने का एक और मामला सामने आया है। शनिवार को हनुमानगढ़ जिले में चोरी के एक आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें से एक का हाथ टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोट भी आई।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ में शनिवार को चोरों ने पुलिस को ही पीट दिया। जानकारी के मुताबिक जंक्शन थाना में डेढ़ लाख की चोरी का एक मामला सामने आया था। मामले में कार्रवाई के चलते पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची। यहां भीड़ ने पुलिसकर्मियों पर लाठी और ईंट से हमला कर दिया। पथराव और लाठीबाजी में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल का हाथ टूट गया है और सिर में भी गंभीर चोट आई है। हमले में घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि घटना की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
 
डेढ़ लाख की चोरी का मामला 
जानकारी के अनुसार जंक्शन थाना क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी का मामला दर्ज किया गया है। इसी के बाद शनिवार की देर शाम सुरेशिया इलाके में पुलिस कार्रवाई करने के लिए पहुंची थी। इसी बीच वहां पर कुछ महिलाएं आईं और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगी। जब स्थिति बिगड़ने लगी तो थाने से अन्य पुलिसकर्मियों को बुलाया। उसके बाद स्थानीय लोगों ने नोकझोंक के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। भीड़ के हमले में हेड कॉन्स्टेबल लायक सिंह का हाथ टूट गया। हालांकि दूसरे पक्ष ने भी पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी पक्ष की एक गर्भवती महिला का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें