फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh News: जंक्शन पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद

Sun, 28 Apr 2024 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

पुलिस की तलाशी में चालक के पास से एक 12 बोर का लोडेड देसी पिस्तौल (कट्टा) मय तीन कारतूस सहित बरामद हुआ। आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने अवैध लोडेड पिस्तौल और तीन कारतूस के साथ कार सवार युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस ने इस कार्रवाई को विशेष अभियान के एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर अंजाम दिया है। मामले में आगे की जांच एएसआई शिवनारायण को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि कृष्ण कुमार शर्मा इलाके की गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जैसे ही संगरिया रोड रोही सतिपुरा पहुंचे तो एक संदिग्ध लग्जरी कार आरजे 31 सीडी 0105 सामने से आ रही थी। पुलिस ने शक के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो चालक के पास से एक 12 बोर का लोडेड देसी पिस्तौल (कट्टा) मय तीन कारतूस सहित बरामद हुआ। 

जंक्शन सिटी पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। कार चालक की पहचान अमनदीप सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी वार्ड चार सतीपुरा पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन के रूप में हुई। 
विज्ञापन

थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि अमनदीप सिंह को पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर लोडेड पिस्तौल से किसी वारदात को अंजाम देने जैसी बात को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। मामले में आगे की जांच एएसआई शिवनारायण को सौंपी गई है। 

जंक्शन सिटी थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि आईजी बीकानेर रेंज और एसपी विकास सांगवान के निर्देश पर अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार और तीन कारतूस सहित एक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल जंक्शन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें