फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Accident: हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा, क्रूजर-स्कॉर्पियो भिड़ंत में तीन महिलाओं की मौत; 22 घायल

Tue, 31 Mar 2026 12:43 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ जिले के नोहर में हुए भीषण सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे और इसी कारण यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के नोहर में भद्रकाली बाइपास (भादरा-रावतसर रोड) पर सोमवार रात को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को मातम में डुबो दिया। हरियाणा के बरढाना गांव में शोक संवेदना जताकर वापस लौट रहे क्रूजर सवार लोगों की गाड़ी और सामने से आ रही स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 3 छोटे बच्चों समेत कुल 22 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह से चकनाचूर हो गए।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बुधवालिया गांव की निवासी राजबाला (40) पत्नी लक्ष्मणराम, रोशनी (48) पत्नी सागरमल और कलावती (40) पत्नी राजेन्द्र के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं क्रूजर में सवार थीं। दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने उप जिला अस्पताल नोहर में दम तोड़ दिया। घायलों में तीन बच्चे 3 साल के मासूम उत्तम, 6 साल की माही और 5 साल की चित्रा भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है, अधिकांश घायल बुधवालिया गांव के ही निवासी हैं।

ये भी पढ़ें: Udaipur News: उदयपुर एसीबी का बड़ा एक्शन, भू-अभिलेख निरीक्षक 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। स्कॉर्पियो हरियाणा की ओर जा रही थी, जबकि क्रूजर वाले परिवार शोकसभा से लौट रहे थे। हादसे के बाद दोनों गाड़ियों से तेज धमाका हुआ और परखच्चे उड़ गए। घायलों और मृतकों को तुरंत उप जिला अस्पताल नोहर पहुंचाया गया, जहां गंभीर घायलों को हनुमानगढ़ जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक अमित चाचाण, जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा, एसडीएम राहुल श्रीवास्तव सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए पूरा स्टाफ तैनात रहा और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

जिले में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ता ग्राफ
यह हादसा हनुमानगढ़ जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों को फिर तीखा कर गया है। चालू वर्ष 2026 के पहले तीन महीनों में ही जिले में 6 बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें 11 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। साल 2025 की तुलना में 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में मौतों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई थी। 2024 में 202 मौतें हुईं, जबकि 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 228 हो गया। घायलों की संख्या भी 344 से बढ़कर 367 पहुंच गई।
विज्ञापन


प्रशासन सड़क सुरक्षा अभियान चला रहा है लेकिन तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण ऐसे हादसे लगातार हो रहे हैं। स्थानीय लोग अब इस बाइपास पर बेहतर साइनेज, स्पीड ब्रेकर और गश्त की मांग कर रहे हैं। परिवारों में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजन न्याय और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों वाहनों के ड्राइवरों की जांच शुरू कर दी है और तेज रफ्तार को मुख्य कारण बताया जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें