फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के महिमामंडन पर पुलिस का शिकंजा, 90 संदिग्ध अकाउंट चिन्हित; 41 हिरासत में

Tue, 28 Oct 2025 08:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh News: हनुमानगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के महिमामंडन और गन कल्चर फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। 90 संदिग्ध अकाउंट चिन्हित किए गए, 41 युवकों को हिरासत में लिया गया और दो को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के महिमामंडन पर पुलिस का शिकंजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों के महिमामंडन और गन कल्चर को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने 90 संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित किए हैं। पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक धारदार कापा जब्त किया है।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने बताया कि इस अभियान के तहत आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 41 युवकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया। पुलिस ने तीन नाबालिगों सहित 36 अन्य युवकों को समझाइश दी और उनके सोशल मीडिया अकाउंट से आपराधिक प्रवृत्ति की पोस्ट हटवाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी।


यह भी पढ़ें- Rajasthan: फर्जी पुलिस बनकर की पूर्व मंत्री की बेटी के घर डकैती, तीन आरोपी गिरफ्तार; पंजाब कनेक्शन आया सामने
विज्ञापन

 
आर्म्स एक्ट के तहत हुई कार्रवाई में, पुलिस चौकी कैचिया (गोलूवाला) ने चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी (31) को एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। उसके सोशल मीडिया अकाउंट से गन कल्चर से संबंधित पोस्ट हटाई गईं। इसी प्रकार, पुलिस थाना टिब्बी ने मोहनलाल (32) को अवैध धारदार कापा के साथ गिरफ्तार किया। उसके अकाउंट से भी आपराधिक प्रवृत्ति और गन कल्चर से संबंधित पोस्ट हटवाई गईं।
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अभियान को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। हनुमानगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों या आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का महिमामंडन करने वाली या गन कल्चर से संबंधित पोस्ट अपलोड न करें, अन्यथा उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रख रही है। ऐसी किसी भी पोस्ट की शिकायत हनुमानगढ़ पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर की जा सकती है।
 
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गुजरात के पर्यटक रेस्टोरेंट का 10,900 रुपये बिल दिए बिना भागे, होटल मालिक ने पीछा कर पकड़ा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें