फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विकास देता था दुश्मनों का साथ, इसलिए गोलियों से उड़ाया’: आरजू बिश्नोई गैंग ने लिया मुनीम हत्याकांड का जिम्मा

Sat, 13 Sep 2025 03:31 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh Crime: संगरिया में बीते कल बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकान में घुसकर मुनीम को सेकंडों में गोलियों से भून दिया गया था। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर ली है और मालिक को भी सरेआम कत्ल करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
मुनीम विकास जैन हत्याकांड में आया नया मोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया कस्बे में शुक्रवार दोपहर कृषि उपज मंडी समिति कार्यालय के सामने बालाजी इंटरप्राइजेज पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में प्रतिष्ठान के मुनीम विकास कुमार जैन की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की जिम्मेदारी आरजू गैंग ने सोशल मीडिया पर ली है और अब प्रतिष्ठान मालिक को सरेआम चौक में गोली मारने की धमकी दी है। वारदात से कस्बे में दहशत और व्यापारियों में गहरा रोष है। शनिवार को आक्रोश में बाजार बंद रहे।

विज्ञापन

 
गोलीबारी में मुनीम की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। इनमें से एक पिस्तौल लेकर दुकान में दाखिल हुआ। उसने भीतर जाते ही कुछ पूछा और फिर चार फायर झोंक दिए। गोली लगने से मुनीम विकास कुमार जैन (करीब 40) की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही संगरिया थाना पुलिस, एफएसएल टीम और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और सबूत जुटाए।
 
सोशल मीडिया पर खुला गैंग का खेल
वारदात के बाद आरजू बिश्नोई ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने लिखा कि विकास जैन दुश्मनों का साथ देता था, विक्की गॉडर को भगाने में मदद की और विरोधियों को आर्थिक मदद पहुंचाई। पोस्ट में प्रतिष्ठान मालिक नरेश नारंग को चेतावनी देते हुए लिखा गया कि नारंग तैयार हो जा, तेरे को चौक में खड़ा करके गोली मारेंगे। गैंग ने विरोधियों को भी धमकी दी कि यदि उलटफेर करने की कोशिश की तो इसी तरह खत्म कर दिए जाओगे।
विज्ञापन

 
10 साल से कर रहा था नौकरी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पुलिस के अनुसार मृतक पिछले एक दशक से बालाजी इंटरप्राइजेज में मुनीम का काम कर रहा था। हालांकि मालिक नरेश कुमार ने एफआईआर में उसे पार्टनर बताया है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और तीन बहनों का भाई था। वह शादीशुदा था और दो छोटे बच्चों का पिता था। पत्नी व परिजन रो-रो कर बेसुध हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Crime: हनुमानगढ़ में दिनदहाड़े मुनीम की गोली मारकर हत्या, मची अफरातफरी; अपराधी मौके से फरार
 
पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज
पुलिस ने कस्बे में लगे कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। फुटेज में दोनों हमलावर बाइक पर आते और वारदात को अंजाम देते दिखे हैं। एसपी हरी शंकर और एएसपी जनेश तंवर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और अलग-अलग टीमें गठित की गईं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

 
व्यापारियों का आक्रोश, बाजार बंद
दिनदहाड़े हत्या से कस्बे के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को बड़ी संख्या में व्यापारी, नागरिक और स्थानीय विधायक मृतक के घर पहुंचे और बदमाशों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। विरोध स्वरूप संगरिया का बाजार बंद रहा। लोगों ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में संविदा शिक्षक बर्खास्त, शिक्षा मंत्री ने दिए गिरफ्तारी के आदेश
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें