फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: जेल में बंद पिता को पैकेट पहुंचाने की कोशिश, बेटे समेत तीन गिरफ्तार; पिता के खिलाफ 20 केस दर्ज

Wed, 11 Jun 2025 09:31 PM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: मणीसिंह हनुमानगढ़ जंक्शन का 'ए' श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी, जेल अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के करीब 20 मामले दर्ज हैं। वह एनडीपीएस के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जंक्शन जिला जेल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया था। जेल में बंद एक कैदी को उसका बेटा पैकेट पहुंचाने की कोशिश कर रहा था। घटना 3 जून 2025 की है। इसी दौरान दो युवकों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


हनुमानगढ़ जिला जेल के जेल कारापाल अमराराम भाटी की रिपोर्ट के अनुसार, शाम करीब 5 बजे दो युवक हीरो होंडा डिलक्स मोटरसाइकिल (RJ 31 SC 9933) पर आए। उन्होंने जेल की मुख्य दीवार के ऊपर से एक पैकेट फेंका। जेल कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पैकेट को जब्त कर लिया। साथ ही मौके पर मौजूद तेजपाल उर्फ रमन और रविंद्र सिंह को पकड़ लिया गया। पैकेट में धूम्रपान सामग्री मिली।

मामले में सहायक उप निरीक्षक जयसिंह ने जांच की। पहले ही तेजपाल और रविंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था। अब तीसरे आरोपी मणीसिंह उर्फ मणियां को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: वन अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई कर 180 हेक्टेयर जंगल कराया मुक्त, बीज डाल हराभरा जंगल बनाने को तैयारी
विज्ञापन


मणीसिंह हनुमानगढ़ जंक्शन का 'ए' श्रेणी का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, आबकारी, जेल अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के करीब 20 मामले दर्ज हैं। वह एनडीपीएस के एक मामले में न्यायिक हिरासत में है। पहले पकड़ा गया तेजपाल हिस्ट्री शीटर का बेटा है, जो अपने पिता को ही प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने आया था। मणीसिंह वार्ड नंबर 1, गोगामेड़ी के पास, सतीपुरा, हनुमानगढ़ जंक्शन का रहने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें