फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hanumangarh: युवक की हत्या के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर

Thu, 17 Jul 2025 10:01 AM IST
हनुमानगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh: पुलिस के अनुसार, प्रेमपुरा निवासी राकेश डेलू का 10 जुलाई को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के रिश्तेदार महावीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया।
विज्ञापन
हनुमानगढ़ पुलिस की गिरफ्त में चारों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी पीलीबंगा थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है, जिसके खिलाफ पहले से कई गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रेमपुरा निवासी राकेश डेलू का 10 जुलाई को अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के रिश्तेदार महावीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया।

विज्ञापन


पढ़ें: रामपुरा की ढाणी में दो पक्षों में हिंसक झड़प, नौ लोग गिरफ्तार; मामूली कहासुनी ने उग्र रूप लिया

जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक उर्फ दीपकिया सहारण (44), रामकुमार मीणा (41), रामकुमार सहारण (30) और महेश मेघवाल (35) को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को रिमांड मिला है।

थाना प्रभारी कैलाश चंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी दीपक के खिलाफ पूर्व में मारपीट, हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। इस कार्रवाई में एसआई मुकेश, कांस्टेबल रमेश कुमार, अमनदीप सिंह और मनीष शामिल रहे। फिलहाल पीलीबंगा थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें