फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेटे ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की पिता की हत्या, इस बात को लेकर चल रहा था विवाद

Tue, 12 Sep 2023 09:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

हनुमानगढ़ जिले की भिरानी थाना अधिकारी कविता पूनिया ने कहा कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के  भिरानी थाना इलाके में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिकी जांच में हत्या की वजह पिता और पुत्र के बीच चल रहा विवाद बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


भिरानी थाना अधिकारी कविता पूनिया ने बताया कि वारदात  सूरतपुरा गांव में है। यहां सोमवार को रिसाल सिंह राजपूत (65) की उसके बेटे राजेश ने पीट पीटकर हत्या कर दी। वारदात की सूचना भिरानी पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में रिसाल का शव पड़ा हुआ था। 

पुलिस ने शव के पास से एक लोहे का पाइप जब्त किया है। इसी पाइप से पीट-पीटकर राजेश ने पिता रिसाल सिंह की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी बेटे राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में पिता पुत्र के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


कविता पूनिया ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस पिता-पुत्र के बीच चल रहे विवाद का पता लगाने की भी कोशिश कर रही है। आरोपी बेटा पुलिस की गिरफ्त में है। जांच के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें