फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर: एसबीआई में फर्जी दस्तावेज से की 48 लाख की धोखाधड़ी, नकली जॉइनिंग लेटर से लिए 4 लोन, केस दर्ज

Sat, 21 Nov 2026 07:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सांगानेर स्थित SBI शाखा में फर्जी दस्तावेजों के जरिए चार लोन स्वीकृत कराकर करीब 48 लाख रुपये उठाने का मामला सामने आया है। बैंक की जांच में सैलरी सर्टिफिकेट, स्लिप और जॉइनिंग लेटर फर्जी मिले, जिसके बाद चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
फर्जी दस्तावेज से 48 लाख की धोखाधड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांगानेर के नगर निगम रोड पर स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में फर्जी दस्तावेज के जरिये करीब 48 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से चार लोन अकाउंट के माध्यम से भारी रकम उठा ली। मामले का खुलासा होने के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक नवनीत निगम ने मालपुरा गेट थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मामले दर्ज करवाए हैं।
विज्ञापन


फर्जी दस्तावेज से स्वीकृत कराया ऋण
पुलिस ने बताया कि सांगानेर स्थित एसबीआई बैंक शाखा के प्रबंधक नवनीत निगम ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि चार लोगों ने बैंक से ऋण लेने के लिए फर्जी दस्तावेज की फाइलें तैयार कर प्रस्तुत की थीं। फाइलों के आधार पर बैंक से लाखों रुपये का लोन स्वीकृत करवा लिया गया।

ये भी पढ़ें: पुष्कर मेला: विदेशी मेहमानों ने बांधा राजस्थानी साफा, 10 सेकेंड में बांधने वाले मैक्सिको के कपल को पहला खिताब
विज्ञापन


बाद में जब बैंक प्रशासन ने चारों खातों और उनसे संबंधित फाइलों की गहन जांच की तो ऋण के लिए दिए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए। आरोपियों ने लोन की फाइलों में फर्जी सैलरी सर्टिफिकेट, फर्जी सैलरी स्लिप और फर्जी जॉइनिंग लेटर लगा रखे थे। इन कूटरचित दस्तावेज के दम पर आरोपियों ने बैंक को कुल 48 लाख रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन


चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
फर्जीवाड़ा करने वाले चारों आरोपियों की पहचान शिकायत के आधार पर हो गई है। आरोपी अशोक कुमार बैरवा ने बैंक से 11 लाख रुपये का लोन उठाया, जबकि धर्मराज मीना ने 12.85 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया। आरोपी गौरव नागपाल ने 10 लाख रुपये तथा तरुण चतुर्वेदी ने 14.33 लाख रुपये की राशि उठाई। पुलिस ने शाखा प्रबंधक की रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकियां दर्ज कर ली और जांच शुरू कर दी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें