फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा में गूंजा हनुमान चालीसा और जय श्री राम, राठौड़ के भूपेश को नास्तिक कहने पर हुआ विवाद

Fri, 17 Feb 2023 07:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजस्थान

सार

ममता भूपेश ने राठौड़ की चुनौती पर कहा कि 'मैं आस्तिक हूं। मेहंदीपुर बालाजी का तिलक लगाकर आई हूं। मुझे नास्तिक कहा राठौड़ साहब ने। मुझे इस पर ऐतराज है।' इस पर राठौड़ सदन में खुद हनुमान चालीसा पढ़ने लगे।
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और कांग्रेस नेता ममता भूपेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में हनुमान चालीसा गूंजा। विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ ने कांग्रेस विधायक ममता भूपेश को नास्तिक कहकर हनुमान चालीसा सुनाने की चुनौती दे डाली। इसे लेकर सदन में काफी देर तक विवाद होता रहा।

विज्ञापन


ममता भूपेश ने राठौड़ की चुनौती पर कहा कि 'मैं आस्तिक हूं। मेहंदीपुर बालाजी का तिलक लगाकर आई हूं। मुझे नास्तिक कहा राठौड़ साहब ने। मुझे इस पर ऐतराज है।' इस पर राठौड़ सदन में हनुमान चालीसा पढ़ने लगे। बाद में सदन में बीडी कल्ला और रामलाल जाट ने भी हनुमान चालीसा सुनाया। कल्ला ने राठौड़ को धर्म और नास्तिक-आस्तिक पर चर्चा करने की चुनौती दे डाली।

इसके बाद राठौड़ ने अपना भाषण रखा जारी। उस दौरान ममता भूपेश सदन में 'जय श्री राम, जय श्री राम' के नारे लगाती रहीं। इस विवाद में शिक्षा मंत्री ने बीच में आते हुए बोला कि मैं सुना देता हूं और आप भी सुना दो। इस बात पर राठौड़ बोले कि आप नहीं, बात उनकी है। फिर अचानक ही हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया जो बीच में ही बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें