फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बेनीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- CM के गृह जिले में उनकी ही जाति के लोग न्याय के लिए बैठे हैं

Fri, 17 Feb 2023 09:02 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,राजस्थान

सार

सांसद बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में उनकी ही जाति के लोग न्याय के लिए एमडीएम हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर आठ दिनों से धरना दे रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जबकि सीएम के आने को लेकर प्रशासन सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर रहा है।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल शुक्रवार को जोधपुर सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा में उन्होंने राजस्थान की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। सीएम जोधपुर में जन सुनवाई के लिए आ रहे हैं। लेकिन वह किस बात की जन सुनवाई कर रहे हैं क्योंकि राजस्थान अपराध में नंबर वन हो गया है।

विज्ञापन


बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में उनकी ही जाति के लोग न्याय के लिए एमडीएम हॉस्पिटल मोर्चरी के बाहर आठ दिनों से धरना दे रहे हैं। लेकिन प्रशासन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। जबकि सीएम के आने को लेकर प्रशासन सर्किट हाउस में जन सुनवाई कर रहा है। लेकिन जोधपुर में माली समाज की बेटी के साथ अत्याचार किया गया।

उन्होंने कहा कि न्याय पाने के लिए परिजन पिछले आठ दिन से धरने पर बैठे हैं उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जबकि सीएम यहां जन सुनवाई के लिए आ रहे हैं। इस मामले को लेकर मैंने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण से भी बात कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने को लेकर कहा है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन


वहीं, घेवरराम जीनगर आत्महत्या मामले को लेकर भी उन्होंने कहा कि घेवरराम के आत्महत्या करने के कारणों की पूरी जांच की जाए। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। वहीं परिवार के लिए राहत पैकेज की घोषणा सीएम खुद करें। सीएम खुद यहां आ रहे हैं। उससे पहले ये लोग न्याय की उम्मीद कर रहे हैं। दोनों मामलों में सरकार ने संज्ञान नहीं लिया तो आरएलपी आगे कदम उठाएगी। इससे पहले सर्किट हाउस आगमन पर उनका आरएलपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कुछ देर रुकने के बाद बेनीवाल यहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें