फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur: हनुमान बेनीवाल के भाषण के दौरान लगे मोदी-मोदी के नारे; अचानक बीच में नारे लगने से हुए नाराज

Mon, 07 Aug 2023 12:17 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास कार्यक्रम में अपना भाषण दे रहे थे। इसी दौरान अचानक कार्यक्रम में मौजूद भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। इस वजह से सांसद काफी नाराज हो गए। 
विज्ञापन
कार्यक्रम में भाषण देते सांसद हनुमान बेनीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नागौर में अजीब वाकया देखने को मिला। इस कार्यक्रम में नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल को भी आमंत्रित किया गया था। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कार्यक्रम के दौरान जैसे ही अपना भाषण शुरू किया तो भीड़ ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे सांसद काफी नाराज हो गए।

विज्ञापन


दरअसल, नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के शिलान्यास कार्यक्रम में अपना भाषण शुरू ही किया था। इसी दौरान अचानक कार्यक्रम में मौजूद भीड़ मोदी-मोदी के नारे लगाने लगी। इस वजह से सांसद जबरदस्त भड़क गए। उन्होंने मंच से ही कह दिया कि जो किसान विरोधी बातें कर रहे हैं, वह 50 हजार से हारेंगे। साथ ही हनुमान बेनीवाल ने ऐसे नेताओं को किसान विरोधी भी बता दिया। सांसद ने जैसे ही कहा कि 50 हजार से हारेंगे तो उसके बाद भीड़ ने और जोर से मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें