शहीद मेजर का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह अमरावती एनक्लेव स्थित उनके निवास पर लाया गया। यहां अमरावती एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान शमशेर शर्मा ने शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। अंतिम दर्शनों के समय हर किसी की आंखें नम थीं। लेकिन सभी देश के लिए शहीद हुए मेजर को सैल्यूट करते नजर आए। भारतीय सेना के जवानों ने रीति रिवाज के अनुसार शहीद के शव को गाड़ी से नीचे उतारकर मॉर्चरी हाउस ले जाया गया। बेटे के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान ब्रिगेडियर के पद से सेवानिवृत्त उनके पिता सीके सूद का सीना गर्व से तना दिखा। शहीद की मां सुमन और पत्नी आकृति ने भी शहीद अनुज सूद की बहादुरी को नमन किया।