मुंबई हमले के मास्टर माइंड और आतंकी संगठन जमात उद दावा के प्रमुख हाफिज सईद को राजस्थान के जैसलमेर से सटी अंतराष्ट्रीय सीमा पर देखा गया है।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार सईद इस अंतरराष्ट्रीय सीमा से पाकिस्तान की ओर मात्र 15-16 किलोमीटर दायरे में घूम रहा है। बीएसएफ को अलर्ट कर दिया गया है।
खुफिया रिपोर्ट के अनुसार सईद को जैसलमेर-बाड़मेर जिलों के करीब अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे पाकिस्तान के इस्लामकोट, खेरपुरमीर, मीठी स्थित गांवों सहित कुछ इलाकों में देखा गया है, जो गुजरात सीमा से भी नजदीक ही हैं।