फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 Rajasthan: मां नहाने गई तो दादा ने पोतियों से की अश्लील हरकत, गिरफ्तार

Thu, 19 May 2022 05:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में चार और आठ साल की मासूम से उनके घर पर ही अश्लील हरकत की गई। आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बच्चियों के साथ अश्लील हरकत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में रिश्ते में लगने वाले दादा ने अपनी पोतियों से अश्लील हरकत की। बच्चियों की मां की रिपोर्ट पर आरोपी बुजुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची की मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उसपर मामला दबाने का दबाव बनाया था।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्चियों की मां ने जोधपुर कमिश्नरेट थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज करवाया है। महिला की चार और आठ साल की बेटी है। पीड़ित बच्चियों की मां ने बताया कि उसके काका ससुर (60) का घर पर आना जाना था। मंगलवार को महिला नहाने गई थी, इसी बीच आरोपी उसके घर आया। महिला जब नहाकर लौटी तो छोटी बच्ची ने प्राइवेट में दर्द होना बताया।


बच्ची ने बताया कि दादा ने उनके साथ गलत हरकत की है। यह बात पास खड़ी बड़ी बच्ची ने सुनी तो उसने भी अपनी दादा की गंदी हरकत की पोल खोली। इसके बाद बच्चियों की मां ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। महिला का कहना है कि ससुराल वालों ने उसपर मामला दबाने का दबाव बनाया। जिससे परिवार की बदनामी ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें