फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी अपहरण और हत्याकांड मामले में कैदी को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी : राजस्थान हाईकोर्ट

Sat, 22 Aug 2020 09:10 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
विज्ञापन
Rajasthan High Court
विज्ञापन

राजस्थान के चर्चित देवी अपहरण और हत्याकांड मामले के राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को भंवरी देवी के पति एवं आरोपी अमरचंद के बेटे को 70,497  रुपये वापस लौटने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा, कैदी या विचाराधीन आरोपी को सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है। न्यायाधीश दिनेश मेहता ने आरोपी अमरचंद की याचिका को स्वीकारते हुए सरकार को आदेश दिया कि वह आठ सप्ताह के भीतर इस मामले में जरूरी कार्रवाई करे। पुलिस अभिरक्षा की राशि मुलजिम या उसके परिवार जन से वसूल नहीं कर सकती।

विज्ञापन


अमरचंद के अधिवक्ता ने यशपाल खिलेरी ने बताया कि उनके मुवक्किल को पांच अक्तूबर 2019 से सात अक्तूबर के लिए अंतरिम जमानत मिली थी। जमानत अवधि के दौरान उनसे पुलिस अभिरक्षा के लिए 70,497 रुपये की मांग की गई। उन्होंने बताया कि न तो याचिकाकर्ता और नही उसका परिवार इस स्थिति में थे कि वह एसपी की इस मांग को पूरा कर सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें