फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदी जमीन, निकली भगवान की मूर्ति!

Tue, 28 Jan 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के चित्तौडगढ़ शहर में मंगलवार को एक स्थान पर खुदाई के दौरान एक मध्यकालीन जैन प्रतिमा निकलने से कौतुहल का वातावरण बन गया। बाद में जिला प्रशासन ने प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर में रेलवे लाइन के समीप एक स्थान पर सफाई के लिए की जा रही खुदाई के दौरान करीब डेढ फुट ऊंची भगवान महावीर की चौमुखी प्रतिमा निकल आई।

इसकी खबर जैन समाज में फैली और कुछ ही देर में वहां बड़ी संख्या में लोगों सहित पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों सहित जिला कलेक्टर रवि जैन भी पहुंच गये।
मिली अजगर की 'खदान', सबके उड़े होश!पुरातत्व विभाग ने प्रतिमा का अवलोकन करने के बाद बताया कि ये मध्यकालीन प्रतिमा चौबीसवें तीर्थंकर की है।

वहीं जिला कलेक्टर ने प्रतिमा को प्रशासन की निगरानी में ले लिया जबकि मौके पर ही जैन समाज के लोगों ने तंबू लगा भजन कीर्तन प्रारंभ कर दिया है।

और जहां से प्रतिमा निकली उसी स्थान पर उपासना स्थल बनाने की मांग कर दी लेकिन उक्त भूमि रेलवे के क्षेत्राधिकार में होने से प्रशासन ने घटना की जानकारी रेलवे को भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें