फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर की सड़कों पर छाया 'फिल्मी सीन', गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल

Fri, 13 Jun 2025 09:32 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के जगतपुरा स्थित राणा सांगा मार्ग पर मंगलवार शाम को उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के बीच सड़क पर फिल्मी स्टाइल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। 
 
विज्ञापन
जयपुर की सड़क बनी ब्रेकअप का स्टेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के जगतपुरा स्थित राणा सांगा मार्ग पर मंगलवार शाम उस वक्त अचानक अफरा तफरी मच गई जब एक युवक और युवती के बीच सड़क के बीचोबीच जोरदार झगड़ा शुरू हो गया। पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। राह चलते लोग रुककर यह नजारा देखने लगे और कई लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


स्कूटी से रोका रास्ता, फिर शुरू हुआ हंगामा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी युवती ने अपनी स्कूटी उसके सामने अड़ा दी। गुस्से में भरी युवती ने युवक को रोकते ही उससे बहस शुरू कर दी। कुछ ही पलों में युवती ने झटके में युवक की बाइक गिरा दी, जिससे सड़क पर माहौल गरम हो गया।


थप्पड़, धक्का और मोबाइल छीनने तक पहुंचा मामला
झगड़ा इतना बढ़ गया कि युवक ने गुस्से में युवती को धक्का दे दिया, जिसके जवाब में युवती ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। वायरल वीडियो में यह सीन साफ देखा जा सकता है। थप्पड़ खाने के बाद युवक ने युवती का मोबाइल छीन लिया, जिससे विवाद और गहराता गया।
विज्ञापन


पत्थर उठाकर हमला करने की कोशिश, दोस्त ने रोका
इस दौरान दोनों का एक परिचित दोस्त भी वहां मौजूद था, जो लगातार उन्हें शांत करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन झगड़ा थमने की बजाय और उग्र होता गया। एक वक्त ऐसा आया जब युवती ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर युवक पर हमला करने की कोशिश की, जिसे दोस्त ने समय रहते रोक लिया।

यह भी पढ़ें: परिवार ने लंदन जाने विदा किया, दुनिया से चली गई खुशबू; शादी के बाद पहली बार जा रही थी पति के पास
विज्ञापन


20 मिनट चला हाई वोल्टेज ड्रामा
करीब 20 25 मिनट तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने सड़क पर जाम जैसे हालात पैदा कर दिए। कुछ लोग लाइव कमेंट्री करने लगे तो कुछ इसे वेब सीरीज की शूटिंग समझ बैठे। एक महिला ने कहा, "भाई साहब, ये तो साथ जिएंगे, साथ मरेंगे टाइप मामला लग रहा है।" स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक युवती एक दूसरे को पहले से जानते हैं और संभवत: रिलेशनशिप में थे। हालांकि झगड़े की असली वजह सामने नहीं आई है। खास बात यह रही कि न तो किसी ने पुलिस को बुलाया और न ही थाने में कोई शिकायत दर्ज हुई। दोनों ही झगड़े के बाद चुपचाप अपने अपने वाहन लेकर मौके से चले गए। यह पूरा मामला अब सोशल मीडिया पर ‘जयपुर का ब्रेकअप ड्रामा’ के नाम से वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें