फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: शादी से पांच दिन पहले लापता हुई युवती, घर से नकदी और गहने भी ले गई साथ, मां पहुंची थाने

Sat, 11 Feb 2023 09:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये और गहने भी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार अनु की शादी 15 फरवरी को होनी है। शादी की पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक युवती अपने घर से लापता हो गई। 15 फरवरी को उसकी शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थी, इस बीच युवती अपने घर से 50 हजार का नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। उसकी मां ने थाने में बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

  
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना शहर के एयरपोर्ट थाने का है। 19 साल की युवती अनु की मां ने पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को उसकी बेटी पार्लर जाने का कहकर घर से गई थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। घर वालों ने उसके नंबर पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद वह पार्लर पहुंचे और अनु के बारे में जानकारी ली। लेकिन, पार्लर संचालिका ने उन्हें बताया कि अनु यहां आई ही नहीं। 

इसके बाद वह थाने पहुंचे और युवती की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया। इधर, पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि युवती की ही कॉलोनी में रहने वाला एक युवक भी लापता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों एक साथ घर से फरार हुए हैं।
विज्ञापन


युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने अलमारी खोलकर देखी तो उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये और गहने भी नहीं मिली। परिजनों के अनुसार अनु की शादी 15 फरवरी को होनी है। शादी की पूरी तैयारियां भी हो चुकी हैं। बेटी से लापता होने के बाद से परिवार परेशान है। पुलिस केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें