फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सोशल ऑडिट कराएगी गहलोत सरकार

Sat, 19 Jan 2019 01:54 PM IST
Shani Mishra भाषा, जयपुर
विज्ञापन
PDS in Rajasthan
विज्ञापन

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सामाजिक अंकेक्षण करवाने का फैसला किया है। यह काम 26 जनवरी को होने वाली ग्राम सभाओं में स्थानीय अधिकारी करेंगे।

विज्ञापन


खाद्य विभाग और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने इस बारे में संयुक्त रूप से सभी जिला कलेक्टर को निर्देश जारी किए हैं।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रमेश चन्द मीणा ने शुक्रवार को बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा 26 जनवरी को आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सोशल ऑडिट किया जायेगा। इसके तहत खाद्य सुरक्षा के लिये की जा रही आपूर्ति तथा उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उनके वितरण के कामकाज से संबंधित रिकार्ड और प्रपत्रों को रखा जायेगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिये पंचायतवार नोडल इन्चार्ज की नियुक्ति जिला कलक्टर द्वारा संबंधित उपखण्ड अधिकारी या विकास अधिकारी के माध्यम से की जायेगी।

इसके लिए सभी जिला रसद अधिकारियों को सामाजिक अंकेक्षण के संचालन के लिये आवश्यक रिकार्ड एवं प्रपत्र संबंधित नोडल इन्चार्ज को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें