राजस्थान वासियों के लिए गहलोत सरकार ने खास घोषणा की है। सरकार ने घोषणा की है कि अप्रैल से प्रति माह केवल 100 यूनिट बिजली खपत करने वालों को हर महीने 50 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
विज्ञापन
गहलोत सरकार ने कहा कि सभी घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 150 यूनिट तक खपत पर तीन रुपये यूनिट का योगदान राज्य सरकार की ओर से दिया जाएगा। वहीं 150 से 300 यूनिट तक खपत के लिए दो रुपये प्रति यूनिट का योगदान दिया जाएगा। सरकार ने कहा कि इससे 1.18 करोड़ परिवार को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नरेगा के तहत 100 दिन के बजाय 125 दिनों का रोजगार प्रदान करने का फैसला किया है। गहलोत सरकार ने कहा कि एक अप्रैल से सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी और आईपीडी एक महीने के लिए निशुल्क होगी। वहीं एक मई से पूरी तरह इसे लागू किया जा सके, इसके लिए एक महीने के ट्रायल पीरियड के बाद सभी तकनीकी समस्याओं का ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार ने प्रमुख चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत बीमा राशि पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख कर दी है।