फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पीएम के भाषण के बाद गहलोत ने गिनाई बजट की घोषणाएं, ट्वीट कर बोले- मोदी जी आपने अच्छा अवसर गंवा दिया

Mon, 13 Feb 2023 11:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम अशोक गहलोत ने पीएम मोदी से ट्वीट पर कहा कि आपने अच्छा अवसर गंवा दिया। आप पिछले विधानसभा चुनाव से पहले किए गए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के आश्वासन को पूरा करते तो प्रदेश की जनता स्वागत करती।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट (ईआरसीपी) के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने निशाना लगाया है। गहलोत ने रविवार को राजस्थान दौरे पर आए पीएम मोदी को एयरपोर्ट से विदा करने के बाद ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी जी, आपने आज अच्छा अवसर गंवा दिया। आप पिछले विधानसभा चुनाव से पहले किए गए पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के आश्वासन को पूरा करते तो प्रदेश की जनता स्वागत करती। दौसा जिला भी के 13 जिलों में शामिल है। फिर भी मैंने इस बजट में के लिए 13000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

विज्ञापन


लेटर लिखने से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गहलोत ने पीएम से रखी थी मांग
यह लेटर लिखने से पहले दौसा के धनावड़ में हुए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पार्ट लोकार्पण कार्यक्रम में वीसी से जुड़े सीएम गहलोत ने पीएम मोदी से ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ईआरसीपी का काम पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। हमने बजट में भी 13,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, ताकि राजस्थान के 13 जिलों में पेयजल और सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था हो सके। ऐसे में आप इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करें। 

मोदी से गहलोत ने कहा कि ईआरसीपी राजस्थान में मुद्दा बन चुका है। आपने जयपुर और अजमेर चुनाव प्रचार के दौरान इसका जिक्र किया था। आपने पॉजिटिव रूप में इसे राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की बात कही थी। मेरी आपसे इतनी ही रिक्वेस्ट है कि इस एक परियोजना की आप घोषणा करेंगे, तो राजस्थान के लोग आपके आभारी रहेंगे। आप जहां सभा कर रहे हैं, वह जिला दौसा और जयपुर समेत राजस्थान के 13 जिले ईआरसीपी से प्रभावित हैं। अगर आप प्रायोरिटी से इस पर काम करेंगे, तो 13 जिलों की प्यास बुझेगी। वरना आप जानते हैं, राजस्थान में पानी को लेकर हम संकट में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्वीट कर बोले गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital
आपने अपने भाषण से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया
सीएम गहलोत ने पीएम मोदी को संबोधित लेटर को सार्वजनिक करते हुए लिखा कि मैं इस ऐतिहासिक बजट की कुछ घोषणा जनता के साथ साझा करना चाहता हूं, क्योंकि आपने अपने भाषण से जनता को गुमराह करने का प्रयास किया है। इसलिए जनता के सामने सच्चाई रखना जरूरी है। साथ ही गहलोत ने अपने बजट की 27 घोषणाएं भी गिना दीं।

सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लेटर में गिनाई बजट की 27 बड़ी घोषणाएं
  •  हर परिवार को 25 लाख रुपये का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा और 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा।
  •  गरीब परिवारों को महंगाई से राहत देने के लिए प्रत्येक NFSA परिवार को फ्री गेहूं के साथ एक किलो दाल, चीनी, नमक, खाद्य तेल और मसाले निशुल्क दिए जाएंगे।
  •  प्रत्येक उज्ज्वला परिवार को गैस सिलेंडर 500 रुपये में उपलब्ध करवाया जाएगा।
  •  सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  • किसानों को हर महीने 2000 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
  •  बुजुर्गों, विधवाओं, अनाथों और दिव्यांगों की न्यूनतम पेंशन 1000 रुपये की जाएगी।
  •  लम्पी महामारी से मारी गई दुधारों गायों के लिए 40,000 रुपये प्रति गाय दिए जाएंगे।
  •  कामधेनु पशु बीमा योजना में 40,000 रुपये का बीमा हर परिवार में 2 दुधारू पशुओं को दिया जाएगा।
  • नंदीशालाओं को पूरे वर्ष यानी 12 महीने का अनुदान मिलेगा।
  •  राज्य सरकार के कार्मिकों के साथ बोर्ड, निगम, सरकारी कंपनियों और विश्वविद्यालय के कार्मिकों को भी ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा।
  •  500 करोड़ रुपये का युवा विकास और कल्याण कोष बनाया जाएगा।
  •  30,000 बच्चों को कोचिंग लेने पर पूरी फीस सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
  •  500 बच्चों के विदेश में पढ़ाई करने पर पूरी फीस सरकार द्वारा वहन की जाएगी।
  •  हर ब्लॉक पर सावित्रीबाई फुले रीडिंग रूम और डिजिटल लाइब्रेरी शुरू की जाएंगी।
  •  सरकारी भर्तियों के लिए युवाओं द्वारा एक बार रजिस्ट्रेशन करवाने के पश्चात भविष्य में कोई भी परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  •  5 नई यूनिवर्सिटी, 3 नए मेडिकल कॉलेज, 27 नए कॉलेज, 20 नए महिला कॉलेज, 2 पशु चिकित्सा कॉलेज एग्रीकल्चर कॉलेज और हॉर्टिकल्चर कॉलेज खोले जाएंगे।
  •  अब पहली से 12वीं क्लास तक RTE के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री शिक्षा मिलेगी।
  •  1000 नए महात्मा गांधी राजकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जाएंगे।
  •  मनरेगा और इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 125 दिन काम मिलेगा।
  •  ठेके पर अब कोई कर्मचारी नहीं रखे जाएंगे, जो ठेके पर हैं उन्हें सरकारी कंपनी के तहत काम में लिया जाएगा।
  •  पार्ट टाइम मानदेय कर्मियों जैसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कुक, फर्राश आदि को रिटायरमेंट पर 2-3 लाख रुपये का पैकेज दिया जाएगा।
  •  प्रदेश में शांति और सद्भाव स्थापित रखने के लिए शांति एवं अहिंसा विभाग के तहत हर वॉर्ड और पंचायत पर 50,000 प्रेरक लगाए जाएंगे।
  •  कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को वयस्क होने पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  •  पंजीकृत श्रमिकों और ठेला लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को बीमार होने पर बीमारी का खर्चा सरकार वहन करेगी और इनकी दिहाड़ी मजदूरी का नुकसान ना हो इसलिए 7 दिन तक 200 रुपये प्रतिदिन दिए जाएंगे।
  • जोमेटो, स्विगी, ऊबर, ओला जैसी इंटरनेट आधारित कंपनियों में कार्य करने वाले गिग वर्कर्स को शोषण से बचाने के लिए गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड और 200 करोड़ रुपये का गिंग वर्कर्स वेलफेयर फंड बनाया जाएगा। इसके लिए गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट लाया जाएगा।
  • आईटी का इस्तेमाल करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उनकी पात्रता के अनुसार ही बिना आवेदन किए सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सभी जरूरी सरकारी प्रमाण पत्र उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके साथ ही, पात्रता के अनुसार स्वतः ही सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित होगा।
  • सामाजिक सुरक्षा के लिए महात्मा गांधी मिनिमम गारंटी इनकम स्कीम लाई जाएगी, जिसमें मनरेगा, इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में सभी जरूरतमंदों को रोजगार सुनिश्चित होगा और आयु या दिव्यांग होने के कारण काम नहीं कर पाने पर न्यूनतम 1000 रुपये सोशल सिक्योरिटी पेंशन दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें