फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: कोटा के अनंतपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में जहरीली गैस का रिसाव, दम घुटने पर घरों से बाहर निकले लोग

Thu, 16 Feb 2023 12:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

कोटा शहर के औद्योगिक क्षेत्र अनंतपुरा इंद्रप्रस्थ में रात अचानक गैस रिसाव के बाद हड़कंप मच गया। मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में रह रहे लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन होने लगी। शिकायत के बाद अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
जहरीली गैस का रिसाव से परेशान लोग - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोटा शहर के अनंतपुरा इंद्रप्रस्थ औद्योगिक क्षेत्र में अचानक गैस रिसाव होने से हड़कंप मचा गया। गैस के कारण आसपास के लोगों का दम घुटने लगा। ओम एनक्लेव में रहने वाले बड़ी संख्या में लोग बच्चों-बुजुर्गों के साथ घरों से निकल सड़क पर आ गए। गैस के कारण एक दो लोग अचेत भी हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की शिकायत पर देर रात प्रदूषण नियंत्रण मंडल, कारखाना एवं बॉयलर विभाग के अधिकारी व अनंतपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंची। देर रात तक रिसाव का पता नहीं चला। लोगों का कहना है की एनक्लेव के पास केमिकल कारखानों से गैस की लगातार दुर्गंध आ रही है। इस क्षेत्र में पहले भी गैस रिसाव की शिकायत आ चुकी हैं। अधिकारी देर रात तक इस बारे में कुछ भी बताने से बचते रहे।

कौन सी गैस है जांच के बाद ही पता चलेगा
जानकारी के अनुसार शाम सात बजे क्षेत्र में किसी फैक्ट्री में गैस का रिसाव हुआ। लोगों को सांस लेने में परेशानी आने लगी। गैस रिसाव से एनक्लेव में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं बायलर विभाग की टीम सूचना पर क्षेत्र में पहुंची। बायलर विभाग के नितेश चौधरी ने बताया की मौके पर पहुंचने वहां किसी प्रकार की गैस का असर नहीं था। जांच करने पर लिफ्ट में गैस की गंध आ रही थी। यह कौन सी गैस थी, इसकी जानकारी आसपास की फैक्ट्रियों में जांच के बाद ही पता चल पाएगा।
विज्ञापन


विभाग की टीम जांच में जुटी
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अमित सोनी ने बताया की लोग क्लोरीन गैस का रिसाव बता रहे हैं, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। क्लोरीन गैस की जांच फैक्ट्री बायलर विभाग करता है। उनकी टीम भी मौके पर थी। जांच के बाद वो कुछ बता पाएंगे। क्लोरीन गैस की जांच के लिए निजी कारखाने से मशीन भी मंगवाई गई है। थानाधिकारी पुष्पेंद्र भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गैस रिसाव के बारे में संबंधित विभाग द्वारा मामले में अभी जांच जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें