फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 11 Jul 2014 06:19 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के नागौर जिले के कुचेरा क्षेत्र के ढावा गांव की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पिता की तबीयत खराब होने की गलत सूचना देकर नाबालिग का अपहरण किया और फिर बड़ी खाटू स्थित पत्थर की खान में सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपी उसे खाटू से जोधपुर ले गए और वहां से अहमदाबाद ले जा रहे थे। दोनों आरोपी जोधपुर में काउंटर पर टिकट लेने गए। इसी दौरान मौका पाकर उसने पुलिस को पूरा वाकया बताते हुए जबरदस्ती ले जाने की बात कही।

इस पर पुलिसकर्मियों ने उसे वापस गांव पहुंचाया। नाबालिग को पुलिसकर्मियों के पास देखकर दोनों आरोपी भाग गए। पुलिस ने उनकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ढावा गांव के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि गांव के ही सुगनाराम जाट व बासनी नेता निवासी ओमप्रकाश जाट ने सात जुलाई को उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया और बाइक पर उसे बड़ी खाटू क्षेत्र में ले गए।

वहां पत्थर की खान में आरोपियों ने बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहां से नाबालिग को जोधपुर ले गए। जोधपुर से अहमदाबाद ले जाने के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौका देखकर पीडिता ने पुलिस को पूरा वाकया बताया। पुलिसकर्मियों ने उसे वापस गांव पहुंचाया। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

नाबालिग के पिता ने बताया कि आरोपी सुगनाराम उसके ट्रैक्टर पर चालक है। सात जुलाई को दोपहर तीन बजे के करीब उसकी नाबालिग बेटी खेत पर जा रही थी। रास्ते में दोनों आरोपी बाइक पर आए और पिता की तबीयत खराब होने का कहकर बुटाटी साथ चलने की बात कही। इस पर वह उनके साथ बैठ गई। बुटाटी से आगे निकलने पर नाबालिग ने उनसे पूछा तो मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें