फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में मूक बधिर युवती से गैंगरेप, बोलेरो में आए बदमाशों ने किडनैप कर की दरिंदगी

Fri, 25 Nov 2022 11:12 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

युवती बकरी चराने गई थी। इसी दौरान बदमाश बोलेरो से आए और मुंह दबाकर उसका अपहरण कर लिया। फिर वन विभाग के एरिया में ले जाकर बदमाशों ने उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
बाड़मेर में गैंगरेप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले में मूक बधिर दलित युवती से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बदमाश युवती को बोलेरो गाड़ी में ले गए और उसके साथ दरिंदगी की। परिजन लहूलुहान हालत में युवती को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

पीड़िता के पिता ने धोरीमन्ना थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी मूक बधिर पुत्री एमआरटी रोड के पास शाम को अपने खेत में ही बकरियां चरा रही थी। इस दौरान बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाश युवती का मुंह दबा कर पास में वन विभाग के एरिया में लेकर गए और वहां उसके साथ बदमाशों ने गैंगरेप किया। युवती के बेहोश होने पर बदमाश वहां से फरार हो गए।

पीड़िता के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसे ढूंढने लगे। परिजनों को युवती वन विभाग के एरिया में लहूलुहान और बेहोशी की हालत में मिली। जिसके बाद परिजनों ने उसे धोरीमन्ना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव की देर रात धोरीमन्ना थाने पहुंचे, जहां पर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और धोरीमन्ना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर पीड़ित युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात का आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव पुलिस अधिकारियों की टीम के साथ रात को ही घटनास्थल पहुंचे, जहां पर उन्होंने मौका मुआयना किया।


पीड़िता का आज होगा मेडिकल

पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल बोर्ड से मेडिकल करवाया जाएगा। साथ ही डॉग स्क्वायड टीम सहित पुलिस एक्सपर्ट तकनीकी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस की स्पेशल टीमें अज्ञात बदमाशों का पता लगाने के लिए जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें