फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक चौबंद की गई राजस्थान की सुरक्षा: गहलोत

Mon, 27 Aug 2012 03:42 PM IST
जयपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि गुप्तचर ऐजेंसियों से समय-समय पर सतर्कता बरतने की हिदायत मिलती रहती है और स्वाधीनता दिवस के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। गहलोत 13 अगस्त (सोमवार) को मुख्यमंत्री पशुधन नि:शुल्क दवा योजना शुभारम्भ समारोह के बाद पशुधन भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


आतंकवादी संगठन द्वारा किसी विमान का अपहरण करने की धमकी के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के अवसर पर आयोजित समारोहों के मद्देनजर पहले से ही राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है और पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन


गहलोत ने कहा कि इटेलीजेंस ब्यूरो (आईबी) से समय-समय पर अलर्ट की हिदायत मिलती रहती है और राज्य की पुलिस इस पर पूरी तरह से अमल करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें