फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: चार साल की मासूम से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, खेत में काम कर रहे माता-पिता बेटी के आवाज सुनकर पहुंचे  

Thu, 07 Jul 2022 01:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

आरोपी युवक बच्ची की रिश्तेदार है। घर में अकेला सोता देखकर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
बालेसर में बच्ची के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जोधपुर से चार साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घर में बच्ची को अकेला सोता देख उसके रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके चिल्लाने की अवाज सुनकर पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में पड़ी रो रही थी। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ के दर्ज कराया। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माममला जोधपुर के बालेसर के पास एक गांव का है। मंगलवार रात करीब दस बजे बच्ची के माता-पिता घर के सामने खेत में काम कर रहे थे। उनकी चार साल की बेटी बाहर चारपाई पर सो रही थी। इस दौरान उनका एक 30 साल का रिश्तेदार घर आया और बच्ची को अकेला सोता देख उसके साथ दुष्कर्म किया। 

खेत के काम कर रहे बच्ची के पिता घर के नजदीक पहुंचे तो उन्हें उसके चीखने की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह भागकर मौके पर पहुंचे तो लहूलुहान में चारपाई पर पड़ी उनकी बेटी जोर-जोर से रो रही थी। आरोपी रिश्तेदार वहीं खड़ा था, उसने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह फरार हो गया। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर बालेसर अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे जोधपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी युवक अपने घर जाकर सो गया था। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें