राजस्थान के दौसा जिले के महुआ थाना क्षेत्र में आज एक ट्रक और कार की आमने सामने की भिडंत में कार में सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस ने बताया कि महुआ से जयपुर आ रही तेज गति की अनियंत्रित कार डिवाइडर कूद कर विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई।
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान भगवान सहाय (56), उनकी पत्नि चंद्रकला (50), पुत्र दीपक (35), उनके दस वर्षीय पुत्र लक्ष्य के रूप में की गई है। दीपक की चार वर्षीय पुत्री दीपा गंभीर रूप से घायल हो गई है, उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।