फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में हरा पेड़ काटने को लेकर लाठी-डंडों से हमला, कई घायल, चार हिरासत में

Sat, 16 Jul 2022 12:18 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में पेड़ काटने से नाराज आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें महिलाएं सहित कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल महिलाएं - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर सदर थाना क्षेत्र के ओदी गांव में हरा पेड़ काटने को लेकर शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। जिन्हें देर रात को रिश्तेदारों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल मुकेश (45) ने बताया कि उसके छोटे भाई विनोद के घर में पाखड़ का पेड लगा हुआ है। जिसे काटने के लिए पड़ोस में रहने वाले दो भाई हरि शंकर और आजाद सिंह पहुंचे, जैसे ही दोनों भाइयों ने पेड़ पर कुल्हाड़ी चलाना शुरू किया तो दूसरे पक्ष के विनोद और मुकेश ने उन्हें पेड़ काटने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर आरोपी पक्ष के दोनों युवक अपने घर चले गए।


आरोप है कि उनके घर पहुंचते ही आरोपियों ने लाठी-डंडों से उनपर हमला कर दिया। उन्होंने घर में विनोद की 10 साल की बेटी के जन्मदिन के कार्यक्रम के दौरान हमला कर दिया। विनोद (35) और उसकी पत्नी गीता (32) मुकेश (45) और उसकी पत्नी मिथलेश (42) घायल हो गए। मारपीट की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां से पुलिस ने शांतिभंग के अंदेशे में चार लोगों को हिरासत में ले लिया। सदर थाना प्रभारी दीपक बंजारा ने बताया कि मामले को लेकर देर रात को घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित पक्ष द्वारा दर्ज कराए गए मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें