फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराये पर मकान देखने पहुंची महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
उनको किराए पर मकान लेना था, पति और पत्नी दोनों मकान देखने के लिए गए थे लेकिन वहां मौजूद चार आदमियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन


मामला मंगलवार रात का है जब बीकानेर की गांधी नगर कॉलोनी में दंपत्ति को मकान दिखाने के बहाने बुलाया गया। महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला ने जो शिकायत दर्ज कराई है उसके मुताबिक मंगलवार की रात पीड़िता के पति को एक कॉल आया। ब्रोकर ने कहा कि गांधी नगर कॉलोनी के सेक्टर सी में एक मकान किराए के लिए खाली है।
विज्ञापन

ब्रोकर ने कहा, 'अभी आओ'

ब्रोकर ने पीड़िता के पति से कहा कि अगर मकान देखना है तो अभी आ जाओ। रात करीब नौ बजे जब पति-पत्नी वहां पहुंचे तो चार युवक वहां पहले से ही मौजूद थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिला के पति को बंधक बना लिया और उसके साथ बलात्कार किया। महिला ने कहा कि आरोपियों ने उसके पति को पीट पीट कर अधमरा कर दिया और मकान से बाहर फेंक दिया।

इसके बाद आरोपियों ने एक के बाद एक उसके साथ रेप किया और फिर गला घोंट कर उसे मारने की कोशिश की। वो किसी तरह वहां से निकल कर पड़ोसियों तक पहुंची और मदद के लिए अपील की लेकिन किसी ने मदद नहीं की।
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार

इसी बीच पीड़ित का पति पुलिस स्टेशन पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की खबर दी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के नाम प्रभु, सुरजाराम, जगदीश और भोजराज हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया और घटना स्थल पर मौजूद सुबूतों को कब्जे में ले लिया गया।

पुलिस ने 376, 307 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया जहां से पुलिस को उनकी रिमांड मिल गई है, अब पुलिस उनके पूछताछ करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें