फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: झांसी में निर्माण कार्य के चलते यात्रियों को होगी दिक्कत; 28 सितंबर तक निरस्त रहेंगी ये चार ट्रेनें

Mon, 18 Sep 2023 06:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

झांसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम चलते चार गाड़ियां 28 सितंबर तक निरस्त की गईं हैं। निरस्त की गई चारों गाड़ियों का धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव था।
विज्ञापन
धौलपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर निर्माण होने की वजह से झांसी रेलवे मंडल ने चार ट्रेन को निरस्त किया है। इनमें एक पैसेंजर एवं तीन एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। चार गाड़ियां 28 सितंबर तक निरस्त रहेंगी। एक्सप्रेस एवं पैसेंजर गाड़ी के निरस्त होने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को असुविधा रहेगी। निरस्त की गई चारों गाड़ियों का धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव था। इस वजह से स्थानीय यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


रेलवे प्रबंधक आरपी मीणा ने बताया झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर निर्माण कराया जा रहा है। प्लेटफार्म चार की 600 मीटर की लंबाई की जा रही है। इसके साथ यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के लिए ट्रेनों में पानी भरने की भी व्यवस्था प्लेटफार्म पर की जा रही है। नवीन निर्माण एवं मेंटेनेंस को लेकर झांसी रेलवे मंडल ने रेलवे बोर्ड से अप्रूवल लेकर ट्रेन झांसी आगरा पैसेंजर अप डाउन, महाकौशल एक्सप्रेस अप डाउन, श्रीधाम एक्सप्रेस अप डाउन एवं इंटरसिटी एक्सप्रेस अप डाउन को 28 सितंबर 2023 तक निरस्त कर दिया है। 

निर्माण काम पूरा होने के बाद निरस्त की गई सभी ट्रेन की सेवा 28 सितंबर के बाद बहाल की जाएगी। उन्होंने बताया धौलपुर रेलवे स्टेशन के आसपास भी तीसरी लाइन का काम निर्माणाधीन है। चंबल नदी पर बन रहा रेलवे ब्रिज भी बनकर लगभग तैयार हो चुका है। तीसरी रेलवे लाइन का निर्माण होने से ट्रेन संचालन में भारी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


निरस्त की गई चारों रेल गाड़ियों का धौलपुर होता था ठहराव
झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर चल रहे निर्माण की वजह से ट्रेनों को निरस्त किया गया है। पैसेंजर एवं महाकौशल, श्रीधाम, इंटरसिटी एक्सप्रेस के निरस्त होने से धौलपुर जिले के यात्रियों को भारी सुविधा रहेगी। निरस्त की गई चारों ट्रेन का धौलपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव होता था। ग्वालियर, दतिया, झांसी, चित्रकूट, महोबा, कटनी, जबलपुर, सतना सागर की तरफ एवं आगरा मथुरा बल्लभगढ़ फरीदाबाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों को असुविधा रहेगी। रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने पहुंच रहे यात्रियों को निराशा हाथ लग रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें