फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: चार दिन पहले अपहृत युवती को पुलिस ने किया दस्तयाब, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 21 Apr 2023 10:46 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में सदर थाना क्षेत्र से चार दिन पहले अपहृत एक युवती को साइबर सेल की मदद से खोज निकाला है। आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
धौलपुर में सदर थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना क्षेत्र से चार दिन पहले अपहृत एक युवती को पचगांव चौकी पुलिस ने बूंदी से डिटेन किया है। आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बूंदी जिले के डांबी कस्बे से डिटेन की गई युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

विज्ञापन


युवती को लेकर धौलपुर पहुंचे पचगांव चौकी प्रभारी एएसआई जानकी नंदन मीणा ने बताया कि 14 अप्रैल को सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया था। उसमें बताया गया था कि बसेड़ी इलाके का रहने वाला युवक काबिल उसकी पुत्री का अपहरण कर अपने साथ ले गया है। थाने में अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी के साथ ही युवती की तलाश शुरू कर दी।

चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना के चार दिन बाद पुलिस को युवती के बूंदी जिले में होने के इनपुट मिले। जिस सूचना पर गुरुवार को बूंदी पहुंची धौलपुर पुलिस ने डांबी कस्बे से अपहृत हुई युवती को डिटेन कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस युवती को लेकर धौलपुर आ गई। युवती को डिटेन करने के बाद शुक्रवार को उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। चौकी प्रभारी ने बताया कि मामले में फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने दिखाई मामले में तत्परता
परिजनों ने युवती के अपहरण का नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। चौकी प्रभारी ने बताया युवती को दस्तयाब करने के लिए साइबर सेल की मदद ली गई। साइबर सेल की मदद से सटीक लोकेशन प्राप्त होने पर युवती को पुलिस ने सकुशल दस्तयाब कर लिया है। उन्होंने बताया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर रवाना की है। जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें