फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer: जालसाजी से कैश निकालने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार, एटीएम से छेड़छाड़ कर करते थे ठगी

Sat, 14 Jan 2023 09:29 AM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर कोतवाली थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर जालसाजी से कैश निकालने वाले गैंग को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। शातिरों के पास से एटीएम कार्ड और ठगी की रकम 50 हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
साइबर ठग गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से एटीएम से छेड़छाड़ कर जालसाजी से कैश निकालने वाली अंतर राज्य गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने यूपी निवासी चार ठगों को शिव थाना क्षेत्र के गूंगा गांव से गिरफ्तार कर विभिन्न बैंकों के काफी संख्या में एटीएम कार्ड और ठगी की रकम 50 हजार रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी अमित सिंह पुत्र शिवभान निवासी नरवल उत्तर प्रदेश, रविंद्र सिंह पुत्र हनुमान सिंह निवासी थाना गजनेर जिला कानपुर देहात, राज सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी थाना पनकी जिला कानपुर शहर एवं कल्याण सिंह उर्फ कल्लू पुत्र शिव सिंह निवासी थाना संचेड़ी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत विभिन्न राज्यों की वारदातों में लाखों रुपये निकालने का खुलासा किया है।
     
घटना के संबंध में प्रताप जी की प्रोल स्थित एसबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा शाखा के एटीएम के साथ छेड़छाड़ और फ्रॉड कर रुपये निकालने और संदिग्ध ट्रांजेक्शन के संबंध में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसएचओ चैन प्रकाश और डीएसटी प्रभारी महिपाल सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आसूचना एवं तकनीकी सहायता से घटना में शामिल इन चार आरोपियों को थाना शिव क्षेत्र के गूंगा गांव से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


ये तरीका अपनाते थे शातिर
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह लोग स्वयं के एटीएम कार्ड से विभिन्न बैंकों के एटीएम से रुपये निकालने के दौरान एटीएम के साथ एक विशेष तरीका अपनाकर ठगी करते हैं। कैश ट्रांजेक्शन के दौरान मशीन इस प्रकार हैंग की जाती है कि पैसे भी मिल जाएं और बैंक सर्वर को ट्रांजेक्शन डिक्लाइन यानी कैंसल होने का मैसेज भी चला जाता था। फिर ये एटीएम से रुपये निकाल बैंक के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर मशीन से कैश नहीं निकलने की शिकायत दर्ज करवा पुनः अपने खातों में रिफंड प्राप्त कर लेते।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें