फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: BJP के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष परनामी बोले-वसुंधरा पर झूठे आरोप लगाकर राजनीति कर रहे पायलट, सबूत दिखाएं

Tue, 23 May 2023 09:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

सवाई माधोपुर पहुंचे बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर वसुंधरा राजे का नाम लेकर झूठी राजनीति करने के आरोप लगाए हैं। परनामी ने कहा पायलट के पास कोई सबूत है तो जनता को बताते क्यों नहीं हैं?
विज्ञापन
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने की प्रेसवार्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने सवाई माधोपुर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को जमकर घेरा। मीडिया से बात करते हुए परनामी ने सचिन पायलट के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पर लगाये जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कहा कि वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। पायलट झूठे आरोप लगाकर वसुंधरा राजे को बदमान करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर पायलट के पास राजे के खिलाफ कोई सबूत हैं, तो वे बताते क्यों नहीं ? 

विज्ञापन


पायलट के आरोपों को उन्हीं के प्रदेश प्रभारी रंधावा खारिज कर चुके हैं
अशोक परनामी ने कहा कि सचिन पायलट के आरोपों को तो उन्हीं की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा भी खारिज कर चुके हैं, फिर किस आधार पर पायलट बार-बार वसुंधरा राजे पर झूठे और बेबुनियादी आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पायलट सिर्फ वसुंधरा राजे के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उनके आरोपों में कोई दम नहीं है। 

पीएम मोदी का 9 साल का कार्यकाल पूरा होने पर बीजेपी करेगी कार्यक्रम
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय की रणथम्भौर रोड पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल के निजी आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान परनामी ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर भाजपा देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। विशेषकर राजस्थान में भाजपा 30 मई से 30 जून तक महा जनसम्पर्क अभियान चलाएगी। जिसके तहत केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं सहित कामों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।  विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, व्यापारियों, प्रबुद्धजनों सहित सभी वर्गों के लोगों से बात की जाएगी ।  
विज्ञापन


कांग्रेस शासन में पूरी तरह से अराजकता, जगह-जगह गैंगवार 
अशोक परनामी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस शासन में पूरी तरह से अराजकता व्याप्त है। प्रदेश में जगह-जगह गैंगवार की घटनाएं सामने आ रही हैं। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट है। कांग्रेस सरकार महंगाई राहत कैम्प के नाम पर प्रदेश की आमजनता को गुमराह कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें