पूर्व महापौर सुमन कोली ने आरोप लगाया कि गांव बाछरेन में मंत्री भजन लाल जाटव ने अपने स्वागत की मदहोशी में शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने बताया कि गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीदों की याद में स्मारक पट्टिका लगाई गई थी। कार्यक्रम आयोजकों ने मंत्री के इशारे पर उसे ढक दिया।
भरतपुर के वैर विधायक और पीडब्लूडी मंत्री भजन लाल जाटव के स्वागत सम्मान कार्यक्रम में हंगामा हो गया। ग्राम पंचायत बाछरैन में आयोजित कार्यक्रम में शहीद के नाम लगाई गई पट्टिका को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढक दिया इसे लेकर गांव बाछरेन के ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री भजन लाल जाटव के इशारे पर विद्यालय में शहीद सैनिकों के सम्मान में लगाई पट्टिका को ढका गया है।
विज्ञापन
नगर निगम की पूर्व महापौर सुमन कोली के निर्देशन में भाजपा कार्यकर्ता मंत्री भजनलाल जाटव के कार्यक्रम में विरोध के लिए मंच पर पहुंचे। इसके बाद पट्टिका को ढकने का विरोध करते हुए पूर्व महापौर सुमन कोली मंच पर धरने पर बैठ गईं। सुमन ने मंत्री जाटव से इसे लेकर सवाल किया तो वे बिना जबाव दिए ही मंच से चले गए।
पूर्व महापौर सुमन कोली ने आरोप लगाया कि गांव बाछरेन में मंत्री भजन लाल जाटव ने अपने स्वागत की मदहोशी में शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने बताया कि गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीदों की याद में स्मारक पट्टिका लगाई गई थी। कार्यक्रम आयोजकों ने मंत्री भजन लाल जाटव के इशारे पर शहीद सैनिकों के सम्मान में लगाई गई पट्टिका को ढक दिया। शहीद सैनिकों का अपमान करने पर ये विरोध किया गया है।