फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीएम के ओएसडी शर्मा ने सवाई माधोपुर में किया युवा संवाद, कहा- राजनीति में सक्रियता से आगे बढ़ें युवा

Sat, 12 Aug 2023 09:00 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

लोकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार की छवि को धूमिल करने लिए किया है। भाजपा इसके जरिए ही देश और कई प्रदेशों में सत्ता हासिल की है। अब हमारे साथी सही तथ्यों के साथ इनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा शनिवार को सवाई माधोपुर के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने  आलनपुर सर्किल स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान शर्मा ने युवाओं से राजनीति में सक्रियता से आगे बढ़ने और सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करने को लेकर विस्तार से चर्चा की। 

विज्ञापन


लोकेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने सोशल मीडिया का दुरुपयोग कांग्रेस पार्टी और उसकी सरकार की छवि को धूमिल करने लिए किया है। भाजपा इसके जरिए ही देश और कई प्रदेशों में सत्ता हासिल की है। हम युवाओं को सोशल मीडिया का सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करने की ट्रेनिंग देने की दिशा में काम कर रहे हैं। अब कांग्रेस भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। इसका परिणाम है कि जब भी भाजपा नेता कोई झूठ फैलाने की कोशिश करते हैं या गलत तथ्यों के साथ चीजें सोशल मीडिया पर अपलोड कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश करते हैं तो हमारे साथी सही तथ्य साझा कर उनके मंसूबों पर पानी फेर देते हैं।

लोकेश शर्मा ने कहा कि ये वो (भाजपा) ताकतें हैं जिनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। ये लोग लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकारों को गिराने का षड्यंत्र करते हैं। ऐसे लोगों से हम सभी को सचेत रहने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें