फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पांच साल देश की सेवा की, अब समाज सेवा की बारी, पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया को भाजपा ने उतारा

Sat, 24 Oct 2026 10:41 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां में भाजपा ने जिला परिषद के वार्ड 23 से पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया औड को प्रत्याशी बनाया है। पांच साल देश सेवा करने वाली माया अब चुनाव जीतकर समाज की सेवा और जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहती हैं।

विज्ञापन
पूर्व बीएसएफ जवान माया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायतीराज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 23 से पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया औड को प्रत्याशी बनाया है। टिकट मिलने के बाद माया ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक देश की सेवा की है। अब वह समाज की सेवा करना चाहती हैं।

माया औड ने बताया कि पारिवारिक समस्याओं के चलते उन्हें बीएसएफ की नौकरी छोड़कर घर लौटना पड़ा। वह महिला कांस्टेबल के रूप में बीएसएफ की 174वीं बटालियन में तैनात थीं। यह बटालियन फिलहाल पश्चिम बंगाल के रानीनगर में है।

विज्ञापन


पढे़ं:  इस गांव में कमाल!. न वोटिंग, न मुकाबला… लोगों ने बैठकर ही चुन ली पूरी पंचायत

उन्होंने कहा कि घर लौटने के बाद जब उन्होंने समाज की स्थिति देखी तो उन्हें लगा कि इसमें कुछ अच्छा बदलाव होना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसी दौरान उनके मन में विचार आया कि जब वह देश की सेवा कर सकती हैं तो समाज की सेवा क्यों नहीं कर सकतीं।

परानिया निवासी माया औड ने कहा कि भाजपा ने उन पर विश्वास जताते हुए वार्ड 23 से चुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्हें भरोसा है कि वह चुनाव जीतेंगी। जीतने के बाद वह जनता की सेवा करेंगी, लोगों की समस्याओं को उठाएंगी और उनके समाधान के लिए पूरा प्रयास करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें