फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का करौली में स्वागत, लोगों ने नगर परिषद के कामकाज को लेकर राजे से की शिकायत

Tue, 11 Jul 2023 10:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

सवाईमाधोपुर से दो दिवसीय कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे करौली होते हुए धौलपुर जा रही थीं। तभी कार्यकार्ताओं ने करौल में उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का करौली में स्वागत - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के मंगलवार शाम यहां स्वागत के लिए भाजपाइयों में होड़ मच गई। सवाईमाधोपुर से दो दिवसीय कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राजे करौली होते हुए धौलपुर जा रही थीं। इस दौरान राजे का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान गद्का की चौकी, मैग्जीन तीन बड़, गंगापुर मोड़, सर्किट हाउस के सामने, मासलपुर चुंगी आदि स्थानों पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


करौली में वसुंधरा राजे के दौरान उनके स्वागत के लिए कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए। कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा राजे के समर्थन में नारे लगाते हुए विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने राजे को करौली में कई सरकारी कार्यालयों में अनियमितताएं होने की शिकायत की। विशेष रूप से नगर परिषद के कामकाज को लेकर भाजपाइयों ने राजे से शिकायत की। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बोलीं कि समय आने पर जनता इनको सबको सिखाएगी। 

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंहल, शहर मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, केके मित्तल, सुरेश शुक्ला, अशोक बजाज, पार्षद काजल राजोरिया, टोनू राजोरिया, पूर्व विधायक सुरेश मीना, मुकेश सालौत्री, आशीष जैन एडवोकेट, तेजेंद्र सिंह, आशुतोष तिवारी, विक्की गुरु, अशोक पाठक, कुलदीप सिंह धावाई, नितेश महावर, केके सारस्वत, सुमित भट्ट, गजेंद्र शर्मा, द्वारिका प्रसाद, वासुदेव गुप्ता, प्रशांत सारस्वत, गजेंद्र भारद्वाज सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें