फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भैंस खा रही बाघिन को सोशल मीडिया पर लाइव करने पर फंसे कांग्रेस पार्षद, नोटिस जारी

Tue, 12 Apr 2022 10:50 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

रणथंभौर बाघ अभयारण्य में शिकार कर रही बाघिन को परेशान करने पर वन विभाग ने कांग्रेस पार्षद को कार्यवाहक रेंजर के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बाघिन का रात में वीडियो - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणथंभौर अभयारण्य की बााघिन टी-107 को परेशान करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने वन विभाग के क्षेत्र में रात को भैंस को खा रही बाघिन का वीडियो बनाने के लिए वाहनों की लाइट जलाकर उसे परेशान किया। इतना ही पार्षद ने इसे सोशल मीडिया पर लाइव भी किया। जिसके कांग्रेस पार्षद फुरकान अली को वन विभाग ने नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन

इस संबंध में पार्षद को तीन दिनों में आरओपीटी के कार्यवाहक रेंजर के समक्ष पेश होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। पेश नहीं होने पर एक तरफा कार्रवाई की जाएगी। 


ये लिखा है नाटिस

आरओपीटी रेंज के कार्यवाहक क्षेत्रीय वनाधिकारी देवेन्द्र सिंह की ओर से जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि रविवार रात को अमरेश्वर गेट के सामने वन क्षेत्र में बाघिन टी-107 का शिकार के साथ मूवमेंट था। वहां बाघिन ने भैंस का शिकार किया था। कुछ लोग वाहन की लाइट जलाकर बाघिन को डिस्टर्ब कर रहे थे।

विज्ञापन

नोटिस में ये भी आरोप लगाया कि पार्षद ने भी सोशल मीडिया पर लाइव चलाकर अन्य लोगों को भी बाघिन को डिस्टर्ब करने के लिए प्रेरित किया। ये कृत्य वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम की 1972 धारा 9 और अन्य प्रावधानों के अनुसार वन्यजीव अपराध की श्रेणी में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें