फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur: खेलते-खेलते बावड़ी में गिरा पांच साल का मासूम, डूबने से मौत, पुलिस ने गोताखोरों की मदद से निकाला शव

Sun, 23 Apr 2023 10:09 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

डूंगरपुर के रणसागर तालाब पेटे में बिना मुंडेर वाली बावड़ी में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकालकर मॉर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन
डूबने से मासूम की मौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को रणसागर तालाब पेटे में बिना मुंडेर वाली बावड़ी में डूबने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। गोताखोर की मदद से पुलिस ने शव को बावड़ी से बाहर निकाला। बच्चा अपने परिवार के साथ बावड़ी के पास ही झोपड़ी में रहता था। शव को मोर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


सदर थाना चौकी इंचार्ज पोपटलाल लबाना ने बताया कि रूपा किर निवासी मावली उदयपुर अपने परिवार के साथ खेड़ा कच्छवासा पुराने मंदिर और उसके सामने बावड़ी के पास ही रहता है। वे सब्जी बेचने का काम करते हैं। शनिवार शाम के समय रूपा का बेटा कानू (5) खेलते-खेलते बावड़ी पर गया, जहां ये हादसा हो गया। जब परिजन उसे ढूढने निकले तो कानू का शव बावड़ी में मिला। 

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर उपरगांव चौकी से हेड कांस्टेबल पोपटलाल मौके पर पहुंचे और गोताखोर की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को डूंगरपुर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया है। आज परिजनों की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें