फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: धौलपुर में पांच ठग गिरफ्तार, पंचायत सचिव की आईडी पासवर्ड चोरी कर श्रम विभाग से ठगे 25 लाख

Tue, 18 Apr 2023 07:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर, जिले की नादनपुर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले का एक बड़ा खुलासा किया है। ग्राम पंचायत सचिव की आईडी पासवर्ड को चोरी कर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग से करीब 25 लाख की राशि को ठगने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना प्रभारी रामअवतार बैरवा ने बताया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया खाना इलाके में ग्राम पंचायत सचिव की आईडी पासवर्ड को चोरी कर 5 आरोपियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर श्रम विभाग से करीब 25 लाख की ठगी को अंजाम दिया था। आरोपियों ने अलग-अलग नामों से मृत्यु प्रमाण पत्र बनाकर सुनियोजित तरीके से श्रम विभाग से धोखाधड़ी की थी। उन्होंने बताया श्रम विभाग ने मामले से ग्राम पंचायत को अवगत कराया। 

विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिव ने धोखाधड़ी का अपराध प्रकरण दर्ज कराया। थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 420, 467, 468, 471 एवं 120बी में आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया था। 

अनुसंधान के बाद पुलिस ने मंगलवार को शातिर ठग 25 वर्षीय पूरन कुशवाहा पुत्र शिवदयाल कुशवाह निवासी बरईपुरा, 45 वर्षीय दयाराम पुत्र रामनारायण निवासी घड़ी सरमथुरा, 21 वर्षीय रिंकू मीणा पुत्र बुद्धू मीणा निवासी लीलौठी, 28 वर्षीय भूरी सिंह पुत्र भबूती राम निवासी खेमरी एवं 50 वर्षीय राजबहादुर उर्फ पप्पू मीणा पुत्र सोनपाल मीणा निवासी गेंदा पुरा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया आरोपियों को गिरफ्तार कर ठगी गई राशि को बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को न्यायालय पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


धोखाधड़ी गैंग में करीब 25 लोग शामिल
थाना प्रभारी रामअवतार बैरवा ने बताया आरोपियों ने ग्राम पंचायत सचिव की आईडी पासवर्ड को चोरी किया था। उसी आईडी पासवर्ड से आरोपियों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए थे। करीब 25 लोगों ने अलग-अलग मृत्यु प्रमाण पत्र के माध्यम से श्रम विभाग से राशि को निकाला है। उन्होंने बताया एक मृत्यु प्रमाण पत्र के माध्यम से करीब एक लाख की राशि निकाली गई है। धोखाधड़ी गैंग में 25 लोग शामिल हैं। वारदात को अंजाम देने वाले पांचों शातिर ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें