पुलिस पूछताछ में बदमाशों से गुजरात, बीकानेर और नागौर से चोरी की गईं पांच बाइकों का खुलासा हुआ। इसके अलावा आरोपी चंचल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 2022 में दिनदहाड़े नागौर में 9 लाख रुपये की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।
राजस्थान के नागौर जिले में डीएसटी और थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कृषि मंडी स्थित एक फर्म में शुक्रवार रात होने वाली डकैती की घटना को असफल कर दिया। हवाई पट्टी के पास एफसीआई गोदाम की दीवार की आड़ में डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक एयर पिस्टल, बड़ा चाकू, तीन लोहे के पाइप और गुजरात व बीकानेर से चुराई गई दो बाइक भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि कोतवाली थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में एसआई शिव सिंह टीम के साथ शुक्रवार रात को गश्त कर रहे थे।
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम की दीवार के पास छिपकर कुछ युवक कृषि मंडी में चांडक ब्रदर्स फर्म में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों चंचल कुमार भार्गव उर्फ भरत (22), विक्रम भार्गव उर्फ मोड़ा (24), विजेश भार्गव (30), अनिल भार्गव (21) और किशोर नायक (20) को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।
बदमाशों से पूछताछ के दौरान गुजरात, बीकानेर और नागौर से चोरी की गईं पांच बाइकों का खुलासा हुआ। इसके अलावा आरोपी चंचल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 2022 में दिनदहाड़े नागौर में 9 लाख रुपये की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात के बारें में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपियों से और भी वारदात का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।