फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: डकैती की वारदात को अंजाम देने से पहले पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा, अन्य वारदात का भी खुलासा

Sat, 18 Feb 2023 07:29 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस पूछताछ में बदमाशों से गुजरात, बीकानेर और नागौर से चोरी की गईं पांच बाइकों का खुलासा हुआ। इसके अलावा आरोपी चंचल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 2022 में दिनदहाड़े नागौर में 9 लाख रुपये की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नागौर जिले में डीएसटी और थाना कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर कृषि मंडी स्थित एक फर्म में शुक्रवार रात होने वाली डकैती की घटना को असफल कर दिया। हवाई पट्टी के पास एफसीआई गोदाम की दीवार की आड़ में डकैती की साजिश रच रहे पांच बदमाशों को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक एयर पिस्टल, बड़ा चाकू, तीन लोहे के पाइप और गुजरात व बीकानेर से चुराई गई दो बाइक भी बरामद की हैं।

विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि कोतवाली थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ के नेतृत्व में एसआई शिव सिंह टीम के साथ शुक्रवार रात को गश्त कर रहे थे। 

इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम की दीवार के पास छिपकर कुछ युवक कृषि मंडी में चांडक ब्रदर्स फर्म में डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच आरोपियों चंचल कुमार भार्गव उर्फ भरत (22), विक्रम भार्गव उर्फ मोड़ा (24), विजेश भार्गव (30), अनिल भार्गव (21) और किशोर नायक (20) को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया।

बदमाशों से पूछताछ के दौरान गुजरात, बीकानेर और नागौर से चोरी की गईं पांच बाइकों का खुलासा हुआ। इसके अलावा आरोपी चंचल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 2022 में दिनदहाड़े नागौर में 9 लाख रुपये की लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।
विज्ञापन

 
पुलिस आरोपियों से अन्य वारदात के बारें में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है आरोपियों से और भी वारदात का खुलासा हो सकता है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें