फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में पांच लोगों की मौत, एक साथ हुए कई हादसे

Thu, 13 Sep 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के नागौर, अजमेर और भरतपुर जिलों में विभिन्न हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। नागौर जिले के सदर पुलिस थानाधिकारी राकेश वर्मा के अनुसार नागौर-लाडनू राजमार्ग पर अमरपुरा गांव के पास पिकअप और टैंकर की भिड़ंत हो गयी। इसमें पिकअप सवार उमाराम (42) और पांचाराम (55) की मौत हो गई और प्रेमसुख (28) गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को नागौर से जोधपुर रेफर किया गया है। टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, अजमेर के नसीराबाद सदर क्षेत्र में तालाब में नहाते समय दो किशोरों की मौत हो गई।

थानाधिकारी नंदराम भादू ने बताया कि ग्यारहवीं कक्षा में पढ़ने वाले दोनों किशोर की तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। यशु (14) का शव निकाल लिया गया है और दूसरे के शव को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र में पैंगोर गांव में खेत पर काम कर रहे नरेंद्र (28) की सर्पदंश से मौत हो गई।
विज्ञापन


थानाधिकारी ब्रजेश मीणा ने बताया कि मृतक तड़के खेत में काम रहा था कि उसी दौरान एक जहरीले सांप के काटने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनपुट: भाषा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें