फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Marriage: बाल विवाह का दंश झेल रहा राजस्थान, दो मासूमों के फेरे करवाने पर पांच गिरफ्तार

Thu, 05 May 2022 03:34 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

नागौर में दो नाबालिगों का शादी करवाने पर दूल्हा-दूल्हन के पिता, चाचा सहित अन्य को गिरफ्तार किया गया है। शादी के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।
विज्ञापन
नागौर में बाल विवाह - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर में बाल विवाह का मामला सामने आया है। दो दिन पहले 13 साल की मासूम और 14 साल के लड़के की शादी करवाई गई। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों मासूमों के पिता सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि सोशल मीडिया पर बाल विवाह की खबर वायरल हो रही थी। जिसके बाद पीलवा थाने के बीट कांस्टेबल देवेंद्र कुमार से घटना की सत्यता की जांच करवाई। जांच में सामने आया कि गांव बासेड़ निवासी राजूराम जाट की नाबालिग लड़की की शादी दो मई को सिटावट गांव निवासी मोहनलाल जाट के नाबालिग लड़के के साथ करवाई गई है।

थानाधिकारी पीलवा सूरजमल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों पक्ष के यहां दबिश दी और लड़की के पिता राजूराम जाट पुत्र रामचंद्र और लड़के के पिता मोहनलाल पुत्र मांगू राम के अलावा गांव बासेड़ निवासी लड़की के ताऊ नेमीचंद, चाचा नरसी राम और एक अन्य सुरेश पुत्र रतनाराम को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें