फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वापसी का फैसला पहली बार जनता के हाथ

Sat, 01 Dec 2012 03:49 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में पहली बार रिकॉल के लिए मतदान होने जा रहा है। इस अधिकार का पहला इस्तेमाल मांगरोल में होने जा रहा है। मांगरोल के नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन के संबंध में वहां के लोग यह फैसला लेंगे।  
विज्ञापन


अशोक जैन के खिलाफ पार्षदों की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है। इस प्रस्ताव पर रिकॉल के लिए 12 दिसंबर को जनमत संग्रह किया जाएगा। इसमें जनता उन्हें पद से हटा भी सकती है और वापस बुला भी सकती है।

इसके लिए ईवीएम में केवल दो ही बटन दिये गये होंगे। एक बटन पर खाली कुर्सी का निशान और दूसरे पर एक व्यक्ति के कुर्सी पर बैठे होने का निशान बना होगा। इसका नतीजा 14 दिसंबर को आएगा।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी अशोक जैन का यह मामला नवंबर 2009 का है। वह तब मांगरोल में नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। जनवरी 2012 में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। नई चुनाव प्रणाली के तहत जनता अध्यक्ष को वापस बुला सकती है लेकिन इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पारित होना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें