फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur Crime: जयपुर की PNB बैंक में फायरिंग, बदमाशों ने कैशियर को गोली मारी, एक को भीड़ ने पकड़कर पीटा

Fri, 23 Feb 2024 01:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Jaipur Firing News: जयपुर की पंजाब नेशनल बैंक में फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है जो बैंक मैनेजर बताया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जयपुर में ए श्रेणी की नाकाबंदी कर दी गई है। 
विज्ञापन
बैंक में फायरिंग की आवाज से मची अफरा-तफरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaipur Firing News: राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर आ रही है। शहर के जोशी मार्ग झोटवाड़ा इलाके में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अंदर फायरिंग की घटना सामने आई है। फायरिंग में एक युवक घायल हुआ है जो बैंक मैनेजर बताया जा रहा है। दो बदमाशों द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। एक बदमाश को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया है। वहीं, दूसरा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जयपुर में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई गई है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे हथियार के साथ आए बदमाशों ने पंजाब नेशनल बैंक में लूट का प्रयास किया। नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर बैंक में घुसे और कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। बैंक में मौजूद कैशियर ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसे गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल कैशियर नरेंद्र सिंह शेखावत को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि झोटवाड़ा के जोशी मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक हैं। रोज की तरह शुक्रवार सुबह 10 बजे बैंक खुला था, कुछ देर बाद नकाबपोश बदमाश पिस्तौल लेकर बैंक में घुस गए और लूट करने के लिए कर्मचारियों को धमकाने लगे। कैशियर ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी।  
विज्ञापन


गोली की आवाज से बैंक के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। लोग बैंक के पास जमा होने लगे। वहीं, कर्मचारी को लहूलुहान हालत में देखकर बदमाशों ने बाहर की ओर भागने का प्रयास किया, लेकिन एक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई लगा दी। दूसरा बदमाश बचकर भाग गया, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने शहर में ए- श्रेणी की नाकाबंदी की है।  

डीसीपी वेस्ट अमित कुमार बुडानिया ने बताया कि वारदात के फरार हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें