फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूद्वारे में लगाई आग, दो गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2014 06:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में बुधवार तड़के गुरूद्वारे में आग लगा दी गई, जिससे क्षेत्र में तनाव फैल गया।
विज्ञापन


गुरूद्वारे के सेवादार ने दो जनों को भागते हुए देखा, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए घटनास्थल पर पुलिस ने अतिरिक्त जत्था तैनात किया गया है।

आग से गुरूद्वारे का भवन और गुरू ग्रंथ साहिब की पालकी और रूमाल जल गए।
विज्ञापन

घटना से इलाके में तनाव

पुलिस के अनुसार घटना श्रीगंगानगर जिले के चूनावढ़ थाना क्षेत्र के गांव 11 जी छोटी की रोही में बने गुरूद्वारे की है।

पुलिस ने चश्मदीद सेवादार गुरसाहब सिंह के बयानों के आधार पर इसी गांव के अमृतपाल सिंह और बलवीरचंद को गिरफ्तार किया, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने मौके से तेल का पांच लीटर का केन भी बरामद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें