फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire In Bikaner: नहर किनारे खड़े पेड़ों में लगी आग 2.5 किमी में भड़की, काबू पाने में जुटी दमकल की टीमें 

Sun, 15 May 2022 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर में नहर किनारे खड़े पेड़ों में आग लग गई। पुलिस और फायर की टीमें आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। 
विज्ञापन
इस तरह जल गए पेड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर में इंदिरा गांधी नहर की मुख्य कैनाल 931 आरडी के पास के वन क्षेत्र में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। नहर किनारे खड़े सैकड़ों पेड़ जल गए। भीषण आग ने 2.5 किमी से ज्यादा इलाका अपनी चपेट में ले लिया है। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां आग बूझाने का प्रयास कर रहीं हैं। हालाकि, आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। अंदेशा है कि भीषण गर्मी के कारण आग भड़की है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के बज्जू थाना इलाके की इंदिरा गांधी मुख्य कैनाल 860 नहर के पास दोपहर में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने वन विभाग के नहर किनारे लगाए पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची तीन दमकल और आधा दर्जन पानी के टैंकरों से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग के कारण बज्जू से जैसलमेर जाने वाले सड़क को भी द कर दिया गया है। बज्जू पुलिस और वन विभाग की टीम पिछले करीब चार घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें