फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burning Train: उदयपुर के फतेह नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, एक बोगी जली

Thu, 12 May 2022 11:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

उदयपुर के फतेहनगर स्टेशन पर खड़ी कोविड स्पेशल ट्रेन में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें दो बोगियों तक जा पहुंची।
विज्ञापन
उदयपुर में ट्रेन में लगी आग - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के फतेहनगर स्टेशन पर बुधवार की रात ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, तभी इसकी एक बोगी से आग की लपटें उठती दिखाई दी। ट्रेन में 22 कोच लगे थे। ऐसे में आग देखकर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिस ट्रेन की बोगी में आग लगी, वह कोविड स्पेशल ट्रेन थी। बोगी में आग लगने के कुछ देर बाद ही आग की लपटें दो बोगियों तक भी जा पहुंची। दुर्घटना में एक बोगी जलकर पूरी तरह खाक हो गई। 


आग देखकर तुरंत फतेहनगर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर फतेहनगर, सनवाड़ नगर पालिका, दरीबा और कपासन से फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर रात तीन बजे काबू पाया गया। गनीमत रही कि स्टेशन छोटा था, उस दौरान कोई ट्रेन भी ट्रैक पर नहीं थी। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें